.

जनपद में 123 स्थानो पर 5 लााख पैसठ हजार पौधे लग गए - वन संरक्षक

आज़मगढ़ 11 जुलाई 2016-- प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री मा0 बलराम यादव द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ग्रीन यू0पी0 क्लीन यूपी के अभियान को सफल बनाने के लिए आज विकास खण्ड कोयलसा के ग्राम पंचायत चुमकुनी के जंगल में नीम का पौधा लगाकर वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर नीम आम, शीशम , कंजी, आंवला, शीरसा, सफेदा, इक्यूलिप्टस आदि प्रजातियों के 6000 (छः हजार) पौधे लगाये गये। चुमकुनी का यह जंगल 3 एकड़ में फैला हुआ है। मंत्री जी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के इस अभियान को ग्रीन यूपी. क्लीन यूपी को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में आज वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि वृक्षो के द्वारा ही हमारा वातावरण शुद्ध रहेगा। हमको शुद्ध वायु मिलेगी। बीमारियाँ भी बहुत कम लगेगी। पर्याप्त मात्रा में वर्षात होगी, जिससे हमारी खेती की पैदवार अच्छी होगी। हमारे किसानो की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसान खुशहाल होगे। अनाज की कोई कमी नही रहेगी। उन्होने कहा कि पर्यावरण शुद्ध रहेगा तो हमारे आने वाली संताने भी बीमारियों से ग्रसित नहीं होगी। उनका दिमाग भी अच्छा होगा। जिससे अपने परिवार समाज का विकास करेगें।
वृक्षारोपण के अवसर पर वन संरक्षक आर.सी.झा ने बताया कि ग्राम चुमकुनी में 6000 पौधे विभिन्न प्रजातियों के लगाये जा रहे है। उन्होने बताया कि जनपद में 123 स्थानो पर 5 लााख पैसठ हजार पौधे आज ही लगाये जा रहे है। वनसंरक्षक आर.सी.झा ने जनपद वासियो से अपील किया है कि जो भी पौधो जहां लगाये जा रहे है। सभी लोग संरक्षित करे। पौधे को नष्ट न करें। इस अवसर पर पूर्व मा0 वि0 रतनावे चुमकुनी के बच्चों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सभी मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र वर्मा, उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर रामगोपाल सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उदयराज यादव, राष्ट्रीय शिक्षक, भालचन्द्र चैबे, रामविनय सिंह, जयप्रकाश, सुदेश्वर सिह, इन्दल वर्मा, लक्ष्मण गुप्ता, डा0 राजेश सिंह, उदय भान यादव, श्याम बिहारी वर्मा, चन्द्रजीत यादव, रामजीत यादव, पूर्व डिप्टी एस.पी. अरूण पाठक, बालरूप यादव, आनन्द यादव, पूर्व मुुख्य वर्मन यादव, महेन्द्र यादव, अतरौलिया विधान सभा के अध्यक्ष राम वृक्ष राजभर, ग्राम प्रधान रामधनी, पूर्व मा0 विद्यालय रतनावे के प्रधानाध्यापक सियाराम, सहायक अध्यापक शिव कुमार द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपन में महिलाएं भी पीछे नहीं थी। महिलाओंु द्वारा भी बढ़ चढ़ कर वृक्षारोपण किया गया। मानक के अनुरूप पौधे लगाये गये। जो भी वृक्ष लगाये गये है उनका संरक्षण भी बहुत जरूरी है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment