आजमगढ़। कॉवरिया संघ के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के कटरा त्रिमुहानी से तीर्थयात्रियों की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में कॉवरिया परिधान, केशरिया ध्वज के साथ तीर्थ यात्रियों का जत्था जिसमें स्त्री-पुरूष बच्चे उत्साह पूर्वक हर-हर महादेव, के नारे के साथ नगर के गुंजायमान कर दिया। शोभा यात्रा कटरा से चौक पहुँचा जहाँ दक्षिणी मुखी देवी माँ का दर्शन पूजन किया, तत्पश्चात मातबरगंज स्थित शिव प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया। वहाँ से शोभा यात्रा बड़ादेव पहुँचकर बड़ादेव दुर्गा माता एवं हनुमान जी को दर्शन पूजन करते हुए कोतवाली पर तीर्थ यात्रियों का जत्था वाहनों से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। शोभा यात्रा में सबसे आगे घोड़े पर सवार चल रहे थे। तीर्थ यात्रा संयोजक सुआल प्रसाद गोंड ने बताया कि तीर्थ यात्रियों का यह जत्था बिहार प्रदेश के सुल्तानगंज बाबा, औजेबी नाथ, झारखण्ड प्रदेश के देवघर में बाबा बैजनाथ धाम, वासुकी नाथ, जम्बू में बाबा अमरनाथ,रणवीरेश मंदिर, रधुनाथ मंदिर, जम्मू स्थानीय , वैष्णव देवी, हिमांचल प्रदेश में चामुण्डा देवी, श्री बृजेश्वरी देवी, श्री ज्वाला देवी, श्री चिन्तापूर्ति देवी, श्री नैना देवी, चण्डीगढ़ में माता मनसा देवी, माता कालिका , सहारनपुर में माता शाकम्भरी देवी का दर्शन पूजन एवं कुरूक्षेत्र मं कुण्डस्थान के पश्चात वापस आयेगा। इस अवसर पर अशोक अंगूरिया , सतिराम यादव, जयशंकर गोंड, सुशील गोंड, झिनक यादव, राजकरन उर्फ राजू यादव प्रधान, आशीष जायसवाल , कन्हैया लाल, हरेन्द्र उर्फ हाउ, शारदा निषाद, यशोदा गोंड, जानकी देवी, विन्द्रावती, चन्द्रिका यादव, जयप्रकाश मोदनवाल, गुरूप्रसाद, रवि पाण्डेय सन्तू बब्लू मोदनवाल, जितेन्द्र साहू उपेन्द्र शुक्ला मालती सोनकर शारदा देवी, शकुन्तला, विद्यावती, जानकी, किरन, पूरन, वंशी आदि तीर्थ यात्रियों में शामिल रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment