आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के अमदही गांव के पूर्व प्रधान का शव गांव के सिवान में नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। स्थानीय लोग जब सुबह शौच के लिए गये तो पूर्व प्रधान का शव पेड़ पर लटका देखकर उनके होश उड़ गये। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के अमदही गांव निवासी पूर्व प्रधान श्यामधारी यादव (62) शनिवार की सुबह शौच के लिए गांव के सिवान में गये और उनका शव नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटका पाया गया। जिसे देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गये। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही प्रधान बृजभान यादव का कहना है कि उनकी हत्या करने के बाद किसी ने शव को पेड़ से लटकाया होगा। वही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस जहां पूर्व प्रधान की मौत को आत्महत्या मान रही है वही ग्रामीण इसे हत्या मान रहे है।
Blogger Comment
Facebook Comment