.

बीएसएनएल कर्मियों ने मनाया विजय दिवस

आजमगढ़। भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय परिसर में बुधवार को बीएसएनएल कर्मियों ने विजय दिवस मनाया। कार्याक्रम को सम्बोधित करते हुए बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन के जिला सचिव आनन्द कुमार सिंह ने कर्मचारियों की एकता एवं संघर्ष की चर्चा करते हुए कहा कि यूनियन की लड़ाई के परिणाम स्वरूप भारत संचार ने कर्मचारियों 60 प्रतिशत की जगह सम्पूर्ण शतप्रतिशत पेंशन की जिम्मेदारी उठाना स्वीकार कर लिया है। साथ ही पेंशनरों का लम्बित 78.2 प्रतिशत डीए को मर्ज करने की माँग को भारत सरकार ने मान लिया है। कर्मचारी हित में केन्द्र सरकार की इस पहल के लिए समस्त यूनियन पदाधिकारी, सहयोगी संगठन के समस्त कर्मचारी सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि यह कर्मचारियों की सबसे बड़ी उपलब्धि और कर्मचारी संघर्षों का विजय पर्व है। कर्मचारियों ने यूनियन को चुनाव में प्रथम स्थान पर स्थापित कर प्रतिनिधित्व का अवसर दिया यूनियन कर्मचारी सम्मान पर खरा उतरा और कर्मचारी हित की लड़ाई जीत ली है। मजदूर संघ के जिला सचिव धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने इसे कर्मचारियों की बड़ी उपलब्धि बताया। विजय दिवस पर पंचानन्द राय, हरिश्चन्द्र गिरी, सतिराम गौंड, मुसाफिर यादव, मुन्नी लाल यादव, राजाराम प्रजापति, जंगशेर सिंह,, जय प्रकाश पाण्डेय, महेश, रामकेवल, आरपी लाल, सुनील, रफीक, राजेश, नन्दलाल, कुसुम, इन्दुमती, प्रतिभा सिंह, राजमंगल यादव, यूके सिंह, एसपी पाण्डेय, अशोक यादव, राजदेव, यशवन्त सोनकर , दशरथ राम, यूआर सोनकर, अशोक तिवारी, सतई राम, सुदर्शन चौहान आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment