केन्द्र की योजनाए देश के नौजवानो को समर्पित- आशुतोष राय आजमगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक बैठक बुधवार को भाजपा कार्यालय नगर पालिका पर जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय थे। विशिस्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सहजानन्द राय जी मौजूद रहें। पार्टी के संस्थापक जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने कहा की 9 जुलाई को मऊ में भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे हैं जिसमे भाजयुमो को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है आसपास के जिलो से 25 हजार युवा इस रैली में शामिल होंगे 5 हजार का लक्ष्य आयोजको युवा मोर्चा को द्वारा दिया गया है। भाजपा के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओ में 70 प्रतिशत से ज्यादा योजनाए देश के नौजवानो को समर्पित है। देश के विकास में नौजवानो की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षक ,शिक्षार्थी ,किसान ,व्यवसायी, मजदुर,चिकित्सक ,तकनीशियन सबको केंद्र में रखकर के सरकार की नीतिया उस नौजवानी को समर्पित है जो देश की जनसंख्या का 65 प्रतिशत है और इन नीतियों को लेकर के भाजयुमो का नौजवान उत्तर प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सन्देश को लेकर जाए जिससे की इस आताताई ,भ्रस्टाचारी , किसान विरोधी,नौजवान विरोधी, व्यापार विरोधी , विकास विरोधी, दुराचारी समाजवादी सरकार को प्रदेश से हटाया जा सके। बैठक के समापन करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने समस्त लोगो का धन्यवाद देते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयंती पर उनके विचारो को जन जन तक पहुचाने का संकल्प दिलाया और 9 जुलाई को अमित शाह जी की रैली में 5000 से ज्यादा युवाओ के साथ भाग लेने का प्रदेश अध्यक्ष जी को आश्वासन दिया। बैठक का संचालन शिवम अनंत राय ने किया। इस मौके पर बेलईसा के सौरभ पाण्डेय ने अपने दर्जनों समर्थको के साथ प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यालय आगमन से पूर्व सिधारी हाइडिल चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डु, डॉ श्याम नारायण सिंह अवनीश राय बन्टी, रवि शंकर राय मोनू, अतुल सिंह, कुशल सिंह गौतम ,वरुण राय,मयंक श्रीवास्तव, संजीव सिंह,रजनीश श्रीवास्तव, दिनेश चौहान, विपुल मिश्र,गौरव राय सैकड़ो अन्य युवा मौजूद रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment