आजमगढ़ : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ शहर कोतवाली में धरना-प्रदर्शन किया। धरने के बाद नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 प्रेम नारायण सिंह व संचालन रामपाल सिंह ने किया। प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगा पाने में नाकाम सरकार व पुलिस के खिलाफ आज भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाले और कोतवाली परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के नेता व पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में जो समाजवादी पार्टी की सरकार चल रही है। इस सरकार में प्रदेश में अराजक्ता, अव्यवस्था का माहौल है चारों तरफ चोर बाजारी है और पुलिस प्रशासन पंगु बना है। इन सब के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सड़को पर उतरी है और सभी थानों पर धरना दे रही है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी जो योजनाएं प्रदेश सरकार को भेज रहे उन योजनाओं को प्रदेश सरकार पूरा नही कर रही है। इस प्रदर्शन में विनोद राय, देवेन्द्र सिंह, जयनाथ सिंह, अखिलेश मिश्र, सच्चिदानंद सिंह, दुर्ग विजय यादव, राजेश यादव, सुनील मिश्र, पंकज कौशिक, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, बृजेश यादव, विनम्र सेन सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment