आजमगढ़: रानी की सराय क्षेत्र के कोटिला में स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में जश्न-ए-ईद समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के अध्यापकों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस समारोह की शुरूआत किरत (तिलावते कलाम पाक) से किया गया। जिसकी प्रस्तुति उस्मान तथा इब्राहिम द्वारा इसका अनुवाद कर किया गया। इस दौरान हिमांशु, अर्जुन तथा नवाल कासिम ने प्रोग्राम पेश किया। माहे रमजान के फजीलत पर हेना राहेया ने रमजान के पवित्र पर्व पर अपना मन्तव्य अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए साजिया मिस्वाह, आफरीन, समन, कुमकुम, नवाल आदि छात्राओं के द्वारा लघुनाटिका प्रस्तुत की गयी। इस नाटिका को देखकर लोग हर्षित हो उठे। वही छात्र अतिफ खान ने उर्दू भाषा की उत्पत्ति और विकास पर अपना विचार व्यक्त किया। इस पूरे समारोह का नेतृत्व कक्षा 8 की छात्रा राबिया कलाम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के सह प्रबंधक मोहम्मद नोमान ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए ईद के महत्वपूर्ण विशेषताओं पर अपना विचार व्यक्त किये। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईद प्रेम और सौहार्द का पर्व है। यह हम सभी लोगों को आपसी बन्धुत्व की भावना का संदेश प्रदान करता है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिका तथा समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment