.

पीएसी के साथ कुंवर सिंह उद्यान में भी संपन्न हुआ योग शिविर

आजमगढ़। पंतजलि योग समिति व युवा भारत इकाई द्वारा रविवार को योग शिविर पीएसी 20वीं वाहिनी हाफिजपुर के साथ कुंवर सिंह उद्यान में भी संपन्न हुआ। इस दौरान जिला संगठन मंत्री शैलेष बर्नवाल व सहयोगी योग प्रशिक्षक जयश्री यादव के द्वारा भस्तिका, कपाॅलभांति, अनुलोम‘-विलोम, भ्रामरी, प्रणव प्राणायाम कराया गया। पर्यावरण दिवस के अवसर पर योग विद्या को संपन्न कराते हुए जवानों को एक पेड़ पीपल या बरगद का लगाने का संकल्प दिया गया। साथ ही साथ योग प्रशिक्षक शैलेष बर्नवाल  ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग के माध्यम से पैर गरम, पेट नरम, सर ठंडा, रोग घर आए तो मारो डंडा, खान पान के तरीको में सुबह का भोजन राजकुमार की तरह दोपहर का भोजन राजा की तरह और रात का भोजन भिखारी करना चाहिए का उपदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में चीफ आफिसर्स विक्रमादित्य सचान व मेजर सूबेदार ने कार्यक्रमों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और लोगों को योग अपने जीवन में निरंतर करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पीएसी कैंप का पूरा सहयोग रहा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment