.

बैडमिंटन : हर माह ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता करा प्रतिभावान खिलाड़ियों की श्रृंखला बनेगी


आजमगढ़। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन क्लब के कार्यकारणी की बैठक रविवार को बैडमिंटन संघ के कार्यालय पर हुई। बैठक में लोगों ने कहा कि क्लब हर माह ज़िला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता कराकर बैडमिंटन खिलाड़ियों की एक बहुत बड़ी श्रृंखला  बना कर प्रदेश व देश को देना चाहता है।शहर के आराजीबाग में स्थित बैडमिंटन संघ कार्यालय पर बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। नगेन्द्र सिंह ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन संघ/क्लब विगत 20 वर्षों से आज़मगढ़ के लोगों के सहयोग व प्यार से लगातार हर साल ज़िला स्तर से लेकर राज्य स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता कराता रहा है, जिसके परिणाम स्वरुप जनपद से अनेकों खिलाड़ी प्रदेश से लेकर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे है। जैसे शिवम् शर्मा, अमन सिंह, नृपेनदर सिंह, राजन यादव, शान्तनु शर्मा सहित अनेक खिलाड़ी बैडमिंटन संघ व क्लब की मेहनत व सहयोग को चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन क्लब हर माह ज़िला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता कराकर बैडमिंटन खिलाड़ियों की एक बहुत बड़ी श्रृंखला  बना कर प्रदेश व देश को देना चाहता है। जिसकी रुप रेखा तैयार कर ली गयी है। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने यह प्रस्ताव पारित कर क्लब के सचिव शक्ति शर्मा व उप सचिव द्वारिकाधिश पान्डे को यह ज़िम्मेदारी दी कि आने वाले माह मे उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के द्वारा राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता निर्धारित होगी तो डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन क्लब आज़मगढ़ के द्वारा राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप कराने का दायित्व की माँग की जायेगी। उपस्थित सभी सदस्यों ने शानदार प्रतियोगिता कराने का संकल्प लिया। इस बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एहसान ख्वाजा, सचिव शक्ति शर्मा, कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, हर्ष वरनवाल, मो शाहिद, फ़ैज़ान अहमद, योगेन्द्र प्रताप सिंह, डा0 नीतिन सिंह, देवव्रत श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता, राजीव सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, सुबाष सिह, आशुतोष रुंगटा, सौरभ डालमिया, भूपेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र मिश्रा, अजीत राय, अभिषेक राय, नीलू सिंह, नन्द कुमार बरनवाल, गोकुल दास अग्रवाल, इन्दु भूषण अग्रवाल, डा0 ऐ0के0 सिंह एंव क्लब के आडिटर तैयब महमूद खान सहित सभी सदस्य और सहयोगी उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment