.

प्रदूषण से निपटने को बड़े पैमाने पर पौधरोपण ही उपाय - एस के सत्येन


आजमगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संगठन आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति के द्वारा पौध रोपण किया गया। इस दौरान आविसंस अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता एस0के0 सत्येन ने कहा कि आज पूरे विश्व में प्रदूषण एक गम्भीर समस्या बन चुका है, जिस हिसाब से प्रदूषण बढ़ रहा है उससे लगता है आने वाले समय में मनुष्यों सहित सभी जीव धारियों के जीवन पर संकट उत्पन्न हो जायेगा। हर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संगठन आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति के द्वारा चकगोरयां गांव में पौध रोपण किया गया। एस0के0 सत्येन ने कहा कि जिस तरह से पूरे देश में प्रदूषण एक गम्भीर समस्या बनती जा रही है इससे निपटने के लिए सबसे बड़ा साधन पौधरोपण ही है। जिससे वायु को प्रदुषण मुक्त किया जा सकता है। सभी व्यक्तियों को जहॉ सम्भव हो वहॉ पौधरोपण जरूर करें। जैसे घर के ऑगन ,खेत-खलिहान ,सड़कों के किनारे व अन्य सार्वजनिक जगहों पर पौध रोपण कर उसकी सुरक्षा और रख-रखाव भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। समस्त नागरिकों का कर्तव्य बनता है कि कम से कम एक पेड़ अवश्य लगायें। उन्होंने गांव के सुरेन्द्र यादव की पौधों की देख-रेख करके उन्हें बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर रूद्रप्रताप अस्थाना, योगेन्द्र यादव, बृजेश यादव, रवि यादव, रमेंश, प्रतिक, प्रशांत, पंकज यादव, आदित्य, कार्तिक, डा0 अर्जून, कृष्णानन्द, अमन इत्यादी उपस्थित थे। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment