.

उ0प्र0 मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ चुनाव में आज़मगढ़ कलेक्ट्रेट संघ का दबदबा

रमाकान्त सिंह व प्रवीण राय के निर्वाचित होने जनपद में ख़ुशी 

आजमगढ़। उ0प्र0 मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ उ0प्र0 का प्रान्तीय अधिवेशन व द्विवार्षिक चुनाव आगरा में निर्मल सेवा सदन रकाबगंज में सम्पन्न हुआ, जिसमें 71 सदस्यीय प्रान्तीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें लगातार चौथी बार रमाकान्त सिंह जोंनल अध्यक्ष व प्रवीण राय, मण्डलीय मंत्री के रूप में निर्वाचित हुये।इस चुनाव में रमाकान्त सिंह व प्रवीण राय के निर्वाचित होने के बाद लोगों में काफी खुशी है। लोगों का कहना था कि इनके निर्वाचित होने से आज़मगढ़ कलेक्ट्रेट संघ की ताकत बढ़ गई है। वही नव निर्वाचित मण्डलीय मंत्री प्रवीण कुमार राय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि कलेक्ट्रेट आज़मगढ़ के साथ अन्य जनपदों की भी समस्याओं के निपटारे हेतु प्रान्तीय स्तर पर रखने का प्रयास करेगें। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ एक सशक्त एवं विशाल संगठन है, जिसमें मण्डलीय मंत्री के पद का दायित्व उन्हें सौपा गया है, और वह इस दायित्व को ईमानदारी से निभायेंगे। अध्यक्ष रमाकान्त सिंह ने वादा किया कि अपने जनपद की समस्याओं के साथ-साथ अन्य जनपदों की समस्या का पूरा ध्यान दिया जायेगा और मण्डलीय मंत्री के सहयोग से जनपद इकाई का अपेक्षित सहयोग किया जायेगा।  कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पूर्व मण्डलीय अध्यक्ष सन्तोष श्रीवास्तव ने कहा कि प्रान्तीय चुनाव में प्रान्तीय अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व महामंत्री श्रीनाथधर दूबे को पुनः निर्वाचित होने पर जनपद इकाई के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों द्वारा खुशी जाहिर की गयी और आभार प्रकट किया गया और उनके आह्वाहन पर पूर्ण आपेक्षित सहयोग का भी आश्वासन दिया गया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment