.

मार्ग दुर्घटना में मां की मौत पुत्र घायल


आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के हुसेनगंज गांव के पास शनिवार की सुबह एक किशोर अपनी मां को बाईक से लेकर बेलईसा की तरफ जा रहा था कि सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मां की मौत हो गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को होते ही मौके पर पहुंच गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया और घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के समेदा गांव निवासी रम्भा चौरसिया उम्र ४० वर्ष पत्नी ओमप्रकाश चौरसिया शनिवार की सुबह अपने पुत्र अमरजीत उम्र १५ वर्ष पुत्र ओमप्रकाश चौरसिया के बाईक पर बैठकर किसी काम से बेलईसा की तरफ जा रही थी कि हुसेनगंज गांव क पास सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गये जिससे घटना स्थल पर रम्भा की मौत हो गयी। वहीं अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद घटना स्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया। और घायल किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment