लाटघाट/आजमगढ़। सगड़ी तहसील के जीयनपुर बाजार में सगड़ी के कार्यकर्त्ता जुटे बैठक चली । जिसकी अध्यक्षता जयप्रकाश सिंह ने की । गृहमंत्री राजनाथ सिंह के 9 जून को मऊ आगमन को लेकर तैयारी की गयी । सभी बूथ व मंडल अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी गयी । इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धनश्याम पटेल ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की सामाजिक न्याय हेतु उनके द्वारा अति पिछडो व अति दलितों को न्याय दिलाने हेतु उनका प्रयास सराहनीय रहा उनके कदम को सफल बनाने हेतु हम सभी को राजनाथ सिंह के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा । वहीँ जयप्रकाश पाण्डेय ने सभी से अपील की सभी कार्यकर्त्ता मन से लगकर समाजिक न्याय मोर्चा सम्मेलन को सफल बनावे । इस कार्यकम में मुख्य रूप से संजय राय , सचिता सिंह , दिवाकर सिंह , सोफिया खान , संतोष जायसवाल , शोनू सिंह , रवि राय , रमेश यादव, सत्यदेव निषाद , पतिराम पटेल , केदार पटेल, सन्तोष राजभर , रामविजय सिंह , रामफल चौहान आदि लोग मौजूद रहे ।

Blogger Comment
Facebook Comment