.

सगड़ी : अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

लाटघाट/आजमगढ़। सगड़ी तहसील के अंतर्गत विभिन्न गांवो में रविवार को जिला प्रशासन का बुल्डोजर चला और जिला प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों व अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान क्षेत्र में हड़कम्प की स्थित बनी रही।
बता दे कि सगड़ी तहसील में तहसील दिवस पर लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया था कि कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है। जिसमें पहाड़पुर गांव के रामवृछ सिंह द्वारा आपत्ति डाली गई थी कि गाटा संख्या 111 क्षेत्रफल 179 एयर खलिहान का है जिस पर गांव के ही कुछ लोगों का कब्जा है। जिसको संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने लेखपाल व पुलिस के साथ जेसीबी द्वारा अवैध कब्जे को हटवाया गया। वही चुन्हवा के पास जमीन मुह्मद्पुर ग्राम सभा के चकरोड मार्ग पर विश्राम पुत्र लोहर का ट्यूवेल था जिस पर तहसील दिवस पर आपत्ति पड़ी थी। इसको प्रशासन द्वारा हटवाया गया। वही इस मामले में उपजिलाधिकारी सी0पी0 सरोज ने बताया कि तहसील दिवस पर पड़ी आपत्तियो का निस्तारण किया जा रहा है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment