.

अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार 2016 से सम्मानित हुए आजमगढ़ के डा0 डी.डी. सिंह


आजमगढ़। पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर वाराणसी के तुलसी घाट पर आयोजित प्रो. वीरभद्र मिश्र अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार 2016 मे आजमगढ़ के नवजात शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डा0डी0डी0 सिंह को समाज के प्रति किए कार्य को देखते हुए सम्मानित किया गया। जिससे क्षेत्र के लोग काफी खुश है। आजमगढ़ जिले के चिकित्सक डा0 डी0डी0 सिंह को शनिवार की शाम पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर वाराणसी के तुलसी घाट पर अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया। जिससे जिले के लोग काफी खुश है और उनका कहना है कि आजमगढ़ जिला हर क्षेत्र में सबसे आगे रहा है और रहेगा, इसका प्रमाण डा0 डी0डी सिंह है। बता दे कि यह पुरस्कार अमेरिका की फ्रैन पी0वी0 तथाप्रो0 निखिलेश राय को मरणोपरांत और साहित्यकार पं0 हरिराम द्विवेदी को यह पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो0 विश्वंभर नाथ मिश्र, मेयर राम गोपाल मोहले,विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव व रवीन्द्र जायसवाल, पद्मश्री डा0 सरोज चूड़ामणि गोपाल, आई.टी.बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रो.एस.एन. उपाध्याय, आईएमएस बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रो.बी.एन.त्रिपाठी, प्रो.एच.एस.शुक्ला, डा.एम.डी.सिंह सहित देश की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो0 वीरभद्र मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। तत्पश्चात मथुरा मेशहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment