अम्बारी। आजमगढ़ : प्राइमरी एंव पूर्व माध्यमिक विधालय अम्बारी में पतांजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वाधान में तीन दिवसीय योग शिविर का उद्घाटन पूर्व सांसद एंव गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने किया।
पूर्व विधायक अरूण कांत यादव ने कहा कि योग से लोग सदैव निरोग रहते है यह पुरानी परम्परा है इसे लोगो को जरूर अपनाना चाहिए। पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव ने कहा कि भारत देश विश्व गुरू के रूप् मे जाना जाता है योग एंव आयुर्वेद ऋषियो के युग चला आ रहा है इसे हम लोगो को नियमित करना चाहिए। पहले दिन शुक्रवार को योगपीठ के प्रशिक्षक देवविजय, अरूण कुमार, ने लोगो को भस्त्रिका, कपालभाति, वाहय प्राणायाम, अग्नि सार किया, उज्जायी, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीत आदि प्राणायाम एंव आसन क्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। तथा योग्याभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभ एंव रोग मुक्ति कें बारे मे बताया गया। आयोजक मंडल के लालधारी यादव, आशुतोष विक्रम, राजेश यादव ने बताया कि योगाभ्यास प्रति दिन सुबह पांच बजे से सुबह सात बजे तक योगाभ्यास के तहत जागरूक किया जायेगया। यह कार्यक्रम रविवार तक चलेगा। इस मौके पर लाटू , साकेत , श्रीकेश , डा, नंद किशोर यादव, राजेश यादव, पारस नाथ। बृजेश तिवारी, बाके लाल, आदि लोग मौजूद थेे।

Blogger Comment
Facebook Comment