आजमगढ़ : जिले में 80 हजार परिवार ऐसे है जिनको समाजवादी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है और आने वाले समय में संख्या में बढोतरी होगी और गुणवता में भी बढ़ोतरी होगी। उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना समाजवादी पेंशन योजना का लाभ जिले के लगभग 80 हजार लाभार्थियों को मिल रहा है और सीधे उनके खाते में पैसा जा रहा है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि जनपद में अनुमानित साढ़े सात लाख परिवार है जिनमे से बहुत ऐसे हैं जो कई तरह सामाजिक योजना का लाभ ले रहे है , समाजवादी पेंशन योजना उन लोगो के लिए विशेषकर है जो वास्तविक रूप में जरूरतमंद है और किसी अन्य योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं। सर्वे के बाद पता चला कि यह लोग गरीब है, इनके पास ज्यादा ,खेती बारी नही है। इन लोगों को चिन्हित कर इस योजना का लाभ दिया जा रहा है और आने वाले दिनों में आने वाले दिनों में संख्या में भी बढ़ोतरी होगी और गुणवत्ता में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया की पूरी पादर्शिता के साथ प्रत्येक पात्र व्यक्ति के खाते में पैसा चला जा रहा है।
वही समाज कल्याण अधिकारी राजीव रतन सिंह का कहना है कि समाजवादी पेंशन योजना का लाभ उन लोगों को दिया जा रहा है जो जिनको किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। उन्हें समाजवादी पेंशन का लाभार्थी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पेंशन योजना को स्वास्थ्य और शिक्षा से सम्बन्धित किया गया है। जैसे कोई व्यक्ति अगर अपने बच्चे को रेगुलर प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराता है, स्वास्थ्य विभाग में नियमित टीकाकरण कराता है तो उसे पेंशन में 50 रूपये की बढ़ोत्तरी एक वर्ष के बाद मिलेगी । इसमें जनपद में पिछले साल 8959 का लक्ष्य था इस बार 20 हजार नया लक्ष्य जनपद के लिए आवंटित हुआ है। इस प्रकार कुल 100959 लाभार्थी इस योजना से लाभान्वित किये जायेगे। उन्होंने कहा कि यह बड़ी योजना है और इससे समाज का विकास होगा।

Blogger Comment
Facebook Comment