.

सऊदी से वापस आ रहे युवक की भाई समेत दुर्घटना में मौत

 
लाटघाट : सगड़ी तहसील में जीयनपुर थाना के अंतर्गत ग्राम कुडवा गोडारी के रहने वाले अखिलेश यादव उर्फ़ कुल्लू यादव 2 वर्ष पहले सऊदी कमाने हेतु गया था कल वह सऊदी से वापस अपने गांव आ रहा था । लखनऊ एअरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरने के बाद उसके भाई कमलेश यादव अपने पुत्र हर्ष के साथ इनोवा  गाड़ी से रिसीव करने के लिए गए थे वापस आते समय रास्ते में अंबेडकरनगर मझला  गांव के पास एक होटल पर थाना अहरौली क्षेत्र में  इनोवा और ट्रक में टक्कर हो गयी जिसमे दोनों सगे भाइयों की मौत हो गयी । अखिलेश(27 ) अपने भाइयों में सबसे छोटा था उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसका बड़ा भाई कमलेश यादव पुत्र रामधारी यादव पेशे से वकील था।  दुर्घटना में जहाँ दोनों भाइयों की मृत्यु हो गई वही साथ में हर्ष पुत्र कमलेश उम्र 12 साल बुरी तरह चोटिल हो गया जिसका इलाज आजमगढ़ अस्पताल में चल रहा है इस दुर्घटना से गांव में मातम पसर गया है उनके पिता रामधारी यादव व् माता मनाजी व् भाई दिनेश का रो रो कर बुरा हाल है । कमलेश अपने पीछे एक पत्नी और 3 बच्चों को छोड़ गया है। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment