.

किसान से 10 लाख रूपये की रंगदारी मांगी गयी


आजमगढ़ : जिले में एक किसान से 10 लाख रूपये की रंगदारी मांगी गयी है। साथ ही पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। पीड़ित जानमाल की रक्षा के लिए अधिकारियों से परिवार की सुरक्षा की मांग कर रहा है।
आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी निवासी चण्डी प्रसाद राय खेती बारी करता है तथा सगड़ी तहसील में वसिका नवीस का मुहर्रिर है। दो दिन पूर्व इसकी मोबाईल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि तुम को गोली मार देंगे अगर अपनी जान बचाना चाहते हो तो 10 लाख रूपये की व्यवस्था करो और बताई जगह पर पहुंचा देना। इसके बाद घरबराए चण्डी ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी और जिलाधिकारी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment