.

आखिर मासूम बालक के हत्यारे तक पहुंच ही गयी पुलिस


आजमगढ़। जिले में बालक की हुई निर्मम हत्या का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया। बालक की हत्या गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म के बाद किया था। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 3 हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के चकहवेली गांव निवासी 7 वर्षीय आकाश 31 मई को घर से लापता हो गया था और दूसरे दिन गांव के ही पास स्थित खंडहर में बालक का शव मिला। बालक के पिता विदेश में रहकर नौकरी करते है। गांव में इनसे किसी से कोई दुश्मनी नही थी और पुलिस के लिए यह हत्या एक बहुत बड़ी चुनौती बन गयी थी कि आखिर इस बालक की निर्मम हत्या क्यों और किसने की। इस मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन कर रही थी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि गांव का ही राहुल पुत्र नैना आकाश को अपने घर ले गया और वहां उसे ब्लू फिल्म दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश किया। जब आकाश ने इसका विरोध करते हुए घर पर बताने की बात कही तो वह उसे पुनः खंडहर में ले गया और वहां ब्लू फिल्म दिखाने के बाद जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बात को आकाश बता न दे इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। इतनी जल्दी इस हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 3 हजार रूपये पुरस्कार देने की घोषणा की। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment