
आजमगढ़। थाना क्षेत्र के नर्वे गाँव से निवासी संतोष भारती, राहुल राजभर व् संतोष गोंड़ को गम्भीरपुर थाने की पुलिस ने एक लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद बुधवार की सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने थाने में हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। इसमें एक दरोगा सहित दर्जन भर पुलिसकर्मी घायल हो गये थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, एसपी सीटी विपिन ताडा सहित कई थानों को फोर्स व पीएसी मौके पर पहुंची थी और किसी तरह मामले को शांत कराया गया।
अब इस घटना से दूसरे दिन पूरे गाँव में सन्नाटा पसरा है गाँव में हरजन बस्ती व् राजभर बस्ती में अधिकतर घरो में ताला लगा है बस गाँव में बूढ़े आदमी व औरते ही बची है बाकि के सभी लोग गाँव छोड़कर भाग गए है। अब केवल पुलिस ही नज़र आ रही है। संतोष भारती के घर मातम जैसा माहौल है, गाँव की एक औरत ने बताया की घर पर माता व एक भाभी ही रहती थी और अब वह भी पुलिस हिरासत में है ऐसे में कोई देखने वाल नहीं बचा। संतोष तीन भाइयो में सबसे छोटा है दो भाई बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वैसे तो पूरा गाँव पुलिस के छापेमारी से डर गया हैं और जो लोग हैं भी तो अपना नाम नहीं बता रहे है घर के सामने जानवर बंधे है लेकिन कोई पानी दाना पूछने वाला नहीं। पूरे गांव में अब केवल पुलिस , पी ए सी के बूटों की खटक ही सुनाई दे रही है रही है।
आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
Blogger Comment
Facebook Comment