.

पशु तस्करी का विरोध करने पर थाने के चौकीदार की हत्या

आजमगढ़। पशु तस्करों ने पशु तस्करी का विरोध करने पर थाने के चौकीदार की ईंट से कूच-कूचकर तब हत्या कर दी जब वह बरामद पशुओं को लेकर रात को घर लौट रहा था। हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने माहुल पुलिस चौकी को घेरकर हंगामा किया।
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल पुलिस चौकी के पास थाने के चौकीदार 50 वर्षीय दाताराम यादव की हत्या के बाद हड़कम्प मच गया। कल तस्करों के पशु तस्करी की मुखबिरी चौकीदार ने की और पशु बरामद होने के बाद पुलिस ने चौकीदार को पशुओं को सुपुर्द कर दिया। कल देर रात जब पशुओं को लेकर चौकीदार अपने घर जा रहा था कि  तस्करी के विरोध से बौखलाये पशु तस्करों ने चौकीदार ईंट से कूच-कूचकर निर्मम हत्या कर दी। जिससे पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया और ग्रामीणों ने माहुल पुलिस चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी मयफोर्स पहुंच गये और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment