देवगांव/आजमगढ़। तहसील लालगंज के लेखपाल संघ में लेखपाल संघ व अधिवक्ता संघ द्वारा स्थानान्तरित उपजिलाधिकारी लालगंज शीतला प्रसाद यादव के स्थानान्तरण पर शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कर्यक्रम के प्रारम्भ में विगत वर्षो बादÞ ड्यूटी के समय बच्चों को बचाने मे दिवंगत हुए चन्द्रजीत यादव की नवनिर्मित मूर्ति का अनावरण फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात विदाई समारोह को संबोधित करते हुए राजेश शुक्ल ने कहा कि स्थानान्तरण एक प्रक्रिया है। उपजिलाधिकारी लालगंज के स्थानान्तरण से क्षेत्र का कोई भी वर्ग प्रसन्न नहीं है। राजेश शुक्ल ने ब्लाक प्रमुख पति सोनू सिंह की ओर से यह भी घोषणा किया कि दिवंगत चन्द्रजीत यादव के एक बच्चे का जो मेधावी हो उसकी एक वर्ष की शिक्षा का खर्च वह स्वयं देगें। इसी प्रकार अपने संबोधन मे अधिवक्ता विन्ध्य वासिनी राय ने कहा कि जब से वह वकालत कर रहे हैं इस प्रकार का कोई उपजिलाधिकारी नहीं आया जो किसी भी समस्या का समाधान इतने कम समय में और सभी को साथ लेकर करने वाला हो। शीतला प्रसाद यादव ने अपने लगभग डे़ढ वर्ष के कार्यकाल में किसी को नाराज नहीं किया। इस अवसर पर वर्तमान उपजिलाधिकारी अयोध्या प्रसाद, तहसीलदार गजानन्द दूबे, विद्या प्रसाद पाण्डेय, विन्ध्यवासिनी राय, अशोक अस्थाना, राजेश शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment