.

रेल पटरी पर गिर जाने से वृद्व की मौत

सठियॉव/आजमगढ़ : जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में शौच के लिए गये एक व्यक्ति की रेल पटरी पर गिर जाने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बासराय गाँव निवासी देवनाथ मौर्या (68) पुत्र दुबरी मौर्या का घर रेलवे लाइन के किनारे है। आज भोर में लगभग 4 बजे घर से शौच के लिए निकला और रेल पटरी पार करते समय उसका पैर फिसल गया और उसके सिर में पत्थर से घातक चोट लगी जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सुबह गाँव के लोगों ने शव देखा और पुलिस के साथ ही परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से देवनाथ के परिवार में कोहराम मच गया।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment