अहिरौला :आजमगढ़ : जिले की पुलिस ने बीती रात थाने के चौकीदार की हुई हत्या के मामले में ततपरता दिखाते हुए दो आरोपी पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों के उपर गम्भीर धाराओं में कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब है कि आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के इमामगढ़ गांव निवासी 55 वर्षीय दाता राम यादव अहरौला थाने पर चौकीदर था और पशु तस्करों को पकड़वाने में इसकी अहम भूमिका रहती थी जिसकों लेकर यह पशु तस्करों के निशाने पर था। कल इसने वध के लिए जा रहे दो पशुओं को फिर बरामद कराया। थाने की पुलिस ने दोनों पशुओं को चौकीदार के हवाले कर दिया। दोनों पशुओं को लेकर चौदीदार लेकर जा रहा था कि तभी घात लगाकर बैठे पशु तस्करों ने उस पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीण माहुल चौकी का घेराव कर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने लोगो को आश्वासन दे शांत किया और अहिरौला थानाध्यक्ष विजय प्रकाश यादव को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्यवाही करते हुए भोर में 05:30 बजे फूलपुर रोड से दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में जाकिब व इश्तेखार को गिरफ्तार किया गया है जो माहुल कस्बा के कुरैशी मोहल्ला के रहने वाले है। पुलिस कप्तान ने कहा कि मृतक चौकीदार पुलिस परिवार का सदस्य था उसके हत्यारों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी और साथ ही उन्होंने डीएम से बात कर चौकीदार के परिवार को सहायता दिलाने का अनुरोध भी किया है।

Blogger Comment
Facebook Comment