.

चैन स्नैचिंग और लूट करने वाले दो गिरफ्तार


आजमगढ़ : जिले के देवगांव कोतवाली की पुलिस  को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चैन स्नैचिंग व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो लूटेरों को गिरफ्तार कर इनके पास से पल्सर बाईक, लूट का सामान व तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस अब इनके उपर गैंगेस्टर की कार्रवाई करने के साथ ही न्यायालय से रिमाण्ड लेकर और पूछताछ भी करेगी। आजमगढ़  जिले के देवगांव कोतवाली की पुलिस को सूचना मिली की चैन स्नैचिंग व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो लूटेरे पल्सर मोटर साईकिल से किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े है। इस सूचना के बाद मयफोर्स मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इनके पास से 10 हजार नकद, सोने की चैन , तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने जब इनसे सख्ती से पूछताछ की तो इन्होंने अपने द्वारा की गयी अपराधिक घटनाओं को कबूल कर लिया और बताया कि यह लोग महिलाओं से चैन स्नैचिंग के साथ ही बैंक से पैसे लेकर जा रहे लोगों को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस ने बताया की एक की सोना गलाने की दूकान भी है जहाँ वो लूट का सोना गाला कर बेच देते थे।  पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी  ने बताया कि गिरफ्तार सतीश सेठ उर्फ सोनू सेठ व चन्दन सिंह जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनके उपर गैंगेस्टर की कार्रवाई करने के साथ ही न्यायालय से रिमाण्ड लेकर और पूछताछ की जायेगी। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment