आज़मगढ़ 04 जून 2016 - राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अघ्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में उ0प्र0 राज्य सरकार द्वारा पिछड़े वर्गो के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं तथा राज्याधीन सेवाओं में अन्य पिछड़े वर्गो के लिए विभिन्न श्रेणियों में भरे गये पदों (सीधी भर्ती/पदोन्नति) के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विभागवार तृतीय श्रेणी/चतुर्थ श्रेणी के पदों में पिछड़े वर्गो का कोटा पूरा है कि नही है जानकारी प्राप्त किया। जिन विभागों में पिछड़े वर्गो का कोटा पूरा नही है उसे पूरा करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह ने बताया कि हमारे यहां भर्ती की प्रक्रिया चल रही है इस पर मा0 अध्यक्ष ने निर्देशित करते हुए कहा कि भर्ती में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। भर्ती की प्रक्रिया को जल्दी से जल्दी आरक्षण के कोटा को पूरा करते हुए जल्दी से जल्दी कराये। आईटीआई की समीक्षा में प्रार्चाय आईटीआई द्वारा अवगत कराया गया कि सभी आईटीआई स्कूलों में पठन-पाठन का कार्य भलीभांति सुचारू रूप से चल रहा है इस पर मा0 अघ्यक्ष ने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आईटीआई स्कूलों की जांच टीम के माध्यम से जांच कराये कि पठन-पाठन तथा छात्रों की क्या स्थति है। बैठक में अध्यक्ष ने अधि0 अभियन्ता जल निगम एसके सिंह यादव को निर्देशित किया की गर्मी के मौसम में पानी की नितान्त आवश्यकता होती है आप गांव में जाकर देखे जो भी हैण्ड पम्प खराब/रिबोर के योग्य हो उन्हे तत्काल ठीक कराना सुनिश्चित करें तकि किसी भी गांव में पीने के पानी की समस्या न आने पाये। मजदूरों की पंजीकरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। उप श्रमायुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि मजदूरों के पंजीकरण का कार्य सन्तोषजनक नही है पंजीकरण मे मजदूरों अधिक से अधिक पंजीकरण कराना सुनिश्चित करे। इस सम्बन्ध मंे उन्होने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड के माध्यम से शिविर का आयोजन करके अधिक से अधिक मजदूरों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा मजदूरो के लि लाभप्रद योजनाएं चलायी जा रही है सभी मजदूरों को जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। लोहिया आवास की समीक्षा में उन्होने परियोजना निदेशक डीआरडीए एसके पाण्डेय को निर्देशित किया कि आवास के आबंटन में पात्रांे को ही लोहिया आवास आबंटित किया जाय। किसी भी अपात्र को लोहिया आवास का आबंटन न किया जाय। अध्यक्ष ने परियोजना निदेशक को निर्देशित किया कि लोहिया ग्राम फतेहपुर में लोहिया आवास आबंटित लोगो के अपने स्तर से जांच करा लें। सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं समाजवादी पेंशन, वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन के सम्बन्ध में मा0 अध्यक्ष ने जानकारी प्राप्त किया तथा अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पेंशन से जोड़ने का निर्देश दिया। शादी-अनुदान की समीक्षा में उन्होने समजाकल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि इस योजना का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाय। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मा0 अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा का बैठक में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगांे को दिलाया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र वर्मा, एसपी सिटी विपिन ताड़ा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रामकृष्ण वर्मा, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश नायक, जिला प्रोबेशन अधिकारी विपिन सोनकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी रजीव रत्न सिंह, उपायुक्त मनरेगा पीके सिंह, जिला कृषि अधिकारी बसन्त कुमार दूबे, मुख्य कोषाधिकारी श्रीनाथ सिंह कुशवाहा, जिला विकास अधिकारी रंजीत सिंह, ईओ नगर पालिका ओमप्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाशंकर पाण्डेय, परियोजना अधिकारी डूडा हरेराम सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रजीत सिंह यादव, अधि अभियन्ताा पीडब्लूडी अमिनेष कुमार, एके गुप्ता, मिथलेश कुमार तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थें।
पिछड़ा वर्ग आयोग के अघ्यक्ष द्वारा कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी

Blogger Comment
Facebook Comment