आजमगढ़: जिले को पहली बार किसी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता के मेजबानी का अवसर मिला है। इस बार अंतराष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप 11 से 15 नवंबर तक अहरौला क्षेत्र के नरखोरा स्थित खेल गांव स्टेडियम में होगी। भरतीय खो-खो संघ के जनरल सेक्रेटरी सुरेश शर्मा ने शनिवार को स्टेडियम पहुंचकर यहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित अंधिकारियों एवं संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया। चैंपियनशिप में इग्लैड, कोरिया मलेशिया सहित दर्जन भर से अधिक देशों की टीमें भाग लेंगी। बता दें कि उक्त स्टेडियम में जूनियर नेशनल खो खो चौंपियनशिप 2015 खेली गयी थी जिसमें 14 राज्यों की टीमों ने भाग लिया था। इस वर्ष जूनियर नेशनल खो खो चौंपियनशिप 2016 भी यहीं आयोजित करने करने का निर्णय लिया गया था। एक माह पूर्व तिथि की घोषणा करते हुए चैंपियनशिप 11 से 15 नवंबर तक कराने का फैसला किया गया था। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। इसी बीच भारतीय खो-खो संघ द्वारा अब यहां अंतराष्ट्रीय खो-खो चैपियनशिप कराने का फैसला ले लिया गया। शनिवार की पूर्वाह्न नरखोरा स्टेडियम पहुंचे जनरल सेक्रेटरी सुरेश शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया और वे अब तक की प्रगति से संतुष्ट नजर आये। उन्होंने बताया कि जिसे तिथि में जूूनियर नेशनल चैपियनशिप होनी थी उसी तिथि यानी 11 से 15 नवंबर तक अंतराष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप खेली जायेगी। इसमें बंग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल, कुबैत, श्रीलंका, कोरिया, थाइलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, इंग्लैड आदि देशो की टीमें भाग लेगी। उन्होंने बताया कि चौंपियनशिप का शुभारंभ ओलंपिक संघ के जनरल सेक्रेटरी राजीव मेहता तथा समापन लोकसभा अध्यक्ष सुमि़त्रा महाजन करेंगी। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी है, स्टेडियम को भव्य बनाया जा रहा है। श्री शर्मा ने खो-खो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया डा. राकेश सिंह व विनोद सिंह को तैयारियों में और तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही 26 जून को नरखोरा स्टेडियम में खो-खो संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक करने का निर्णय लिया गया। बता दें कि यह पहला अवसर है जब जिले को किसी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता के मेजबानी का अवसर मिला है। माना जा रहा है कि इससे जिले में खेल को बढ़ावा मिलेगा। प्रतिभाये उभर कर सामने आयेगी।

Blogger Comment
Facebook Comment