.

भारत रक्षा दल ने बच्चों से कराया वृक्षारोपण

पर्यावरण दिवस पर हुए अनेक कार्यक्रम
वृक्षारोपण पर दिया गया बल
जन्मदिन पर अवश्य करें पौध दान-हरिकेश विक्रम

आजमगढ़। अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर रविवार को नगर में विविध आयोजन किये गये। भारत रक्षा दल के तत्वावधान में बच्चों द्वारा वृक्षारोपण कराया गया और उन्हें वृक्षों के संरक्षण के महत्व को समझाते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। सिविल लाइन स्थित गिरजा घर चौराहे पर बच्चे अपने अभिभावक  के साथ एकत्रित हुए और पर्यावरण प्रदूषण विषयक नारे लगाये। 

इस मौके पर भारद के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने वृक्षों के महत्व व उससे  प्राणी मात्र को मिलने वाले लाभ की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि प्रदूषित पर्यावरण से संसार में जीवन का खतरा बढ़ जा रहा है। वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण उपाय है बच्चों सहित सभी  लोग अपने जन्म दिन पर पौध दान व वृक्षारोपण करने का संकल्प करें भारत रक्षा दल हमेशा साथ खड़ा रहेगा।
इस मौके पर विराट सिंह, अमित, देवांश, श्रेयम, तनिष्क, पायल, कलश, प्रतीक, सौरभ राय, अमन सिंह, मो0 अफजल, जिलाध्यक्ष उमेश सिंह उपस्थित रहे।
इसी क्रम में तमसा बचाओं आन्दोलन के संयोजक डॉ0 सुजीत भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्थानीय एक होटल के सभागार  में अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर विजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अध्यक्षीय सम्बोधन में विजेन्द्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण व उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। डॉ0 सुजीत  ने कहा कि अनियोजित औद्योगिक व शहरीकरण के परिणाम स्वरूप नदियाँ अपनी ताकत खोती जा रही है। जीवन के लिए शुद्धजल व शुद्ध वायु नितान्त जरूरी है जो दुष्प्र•ाावित हो रहा है। हमें पर्यावरण सन्तुलन बनाये रखने हेतु वृक्षों का संरक्षण करना होगा। इस मौके पर बालचन्द्र यादव, वीरेन्द्र कुमार यादव, राहुल सिंह, अवनीश अष्ठाना, हरबंश सिंह, रामाज्ञा यादव, अ•ाय यादव, प्रमोद सोनकर, नजीर अहमद मंसूरी आदि ने विचार व्यक्त किया। गोष्ठी का संचालन डा0 शिवानन्द यादव ने किया।
पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि का काँग्रेसियों ने किया विरोध
फोटो-06-नगर के कलेक्टेÑट चौराहे पर काँग्रेस जनों द्वारा फूँका गया पुतला
आजमगढ़। कांग्र्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व में रविवार को पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्वि का विरोध किया और कलेक्टेÑट चौराहे पर मूल्यवृद्धि की प्रतियाँ जलायी।
जिलाध्यक्ष हवलदार  सिंह ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के गिरते कीमतों के बावजूद •ाी केन्द्र सरकार इनके मूल्य बढ़ा रही है। मँहगाई के  लिए केन्द्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने देश में स्व0 इंदिरा गाँधी, राजीव गाँधी आदि काँग्रेसी नेताओं के नाम से चलने वाली योजनाओं के नामों में परिवर्तन किये जाने पर •ाी आक्रोश व्यक्त किया।
इस मौके पर त्रि•ाुवन दूबे, सुनील सिंंह, बेलाल अहमद एडवोकेट, गुफरान अहमद, मुन्नू यादव, ओंकार पाण्डेय, विमला राय, डा0 रमेश चन्द्र शर्मा, सविता राय, चन्द्रशेखर, प्रमोद सिंह, मो0 आजमी, मकबूल अहमद, मुखतार अहमद, रियाज अहमद, श्यामदेव यादव, सन्तोष कुमार, बेगम अब्बासी, सीमा राय, प्रति•ाा श्रीवास्तव, अलीहसन, राजेन्द्र सेठ आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment