आजमगढ़ : देवगांव- लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे 100 बेड के विस्तारित चिकित्सालय का रविवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव व क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज ने भूमि पूजन कराकर शिलान्यास किया। इसके अलावा चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव की मांग पर जनता के हित को देखते हुए लालगंज नगर मे एक महिला चिकित्सालय की नीव जल्द ही डालने का आश्वासन दिये। सपा की उपलब्धियो को गिनाते हुए विधायक बेचई सरोज ने कहा कि अब तक हमारी सरकार ने दुर्घटना बीमा के रुप मे लालगंज विधानसभा के लोगो को 6 करोड ,बीमारी के नाम पर 213 करोड, अर्ध निर्मित इन्जिनियरिंग कालेज को बनवाने के लिए 90 करोड, जिरिकपुर मे विद्युत उपकेन्द्र के लिए 52 लाख, तथा सी सी रोड हेतु भी लाखों रूपये खर्च कर चुकी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने भाजपा व बसपा पर प्रहार करते हुये कहा कि हमारी सरकार ने जब लोगों को लैपटाप, टैबलेट दिया तो लोग मजाक उडाते थे लेकिन आज वही लोगों का जरूरी अंग बन गया है। सपा अपने चार वर्षाें के कार्यकाल का पूरा हिसाब जनता के बीच में गिना रही है लेकिन भाजपा व बसपा के पास कोई गिनाने व बताने की चीजें ही नही रह गई है जिससे कि वह लोगों को उपलिब्धयां बता सकें। श्री यादव ने किसानों के बीमा दुर्घटना योजना व बिजली की व्यवस्था को सुदृढ बताते हुये कहा कि जल्द ही बिजली खरीदकर नही बल्कि पैदा करके 24 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जायेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना कसते हुये कहा कि बैंकों में प्रधानमंत्री ने खाता तो खोलवा दिया लेकिन बडी रकम देने के नाम पर केवल गैस की सब्सिडी ही मिल रही है। हिन्दुस्तान के 8 करोड लोगों को रोजगार देने व भ्रष्टाचार मिटाने का वादा भी प्रधानमंत्री का खोखला साबित हो रहा है। क्योंकि प्रधानमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया था कि मेरे सपथ के बाद चीन व पाकिस्तान के लोग सरहदों पर नही रहेंगे लेकिन आज वह लोग सरहदों पर चढकर गरज रहें है। बलराम यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता गरीब जरूर है लेकिन चतुर है क्योंकि प्रधानमंत्री बनने के बाद भी दिल्ली में दूसरी सरकार बन गई। दूसरी सीख प्रधानमंत्री को बिहार व बंगाल से भी मिली लेकिन उसके बाद भी झुठे आश्वासन देकर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहें हैं। कार्यक्रम के अंत में बलराम यादव ने दो विकलांगों को ट्राई साइकिल भी वितरित किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रामदुलार राजभर, विधायक बेचई सरोज, सुबाष सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, आरपी राय, चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव, सुनीता सिंह, आशा यादव, राजेश सरोज, गुरूप्रसाद राय, डब्बल सिंह, रामाश्रय यादव, पांचू यादव, महेश सोनकर, सीएमओ एके सिंह, डा मनोज कुमार, प्रवीण कुमार मौर्या, ज्ञानेन्द्र राय, एसडीएम अयोध्या प्रसाद, सीओ एसपी तोमर, प्रभारी कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह, चैकी प्रभारी ओपी यादव, संतोष यादव, अनिल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहें। अध्यक्षता राजनरायन यादव व संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया।
Blogger Comment
Facebook Comment