.

भाजपा सरकार बनी तो बहेगी विकास की गंगा-प्रेम प्रकाश राय



आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी सदर विधान सभा  की बैठक रविवार को नगर के पुरानी सब्जी मण्डी स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में सम्पन्न हुई। बैठक में 9 जून को मऊ जनपद में होने वाले सामाजिक न्याय सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा की गयी एवं कार्यकर्त्ताओं में जिम्मेदारियाँ बाँटी गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू ने कहा कि 09 जून को मऊ में होने वाले सामाजिक न्याय सम्मेलन में आजमगढ़ से सदर विधान सभा  की  भागीदारी सबसे अच्छी हो इसके लिए हमें पिछड़ों अति पिछड़ों की बस्तियों में जाकर उन्हें मऊ में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देनी होगी। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सम्मेलन में सबसे अधिक संख्या आजमगढ़ जनपद की हो।
जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि राजनाथ सिंह ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में पिछड़ों अतिपिछड़ों के हितों के समबन्धित एक कमेटी बनायी थी किन्हीं कारणों से वह कार्य पूर्ण नहीं हो सका। लेकिन यदि आने वाले चुनाव में प्रदेश में भारतीय  जनता पार्टी की सरकार बनती है तो निश्चित रूप से अधूरा पड़ा कार्य पूर्ण होगा और विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने मऊ में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्त्ताओं से तन-मन से जुट जाने का आहवान किया।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता संतप्रसाद अग्रवाल व संचालन अभिषेक  जायसवाल दीनू ने किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण तिवारी, वरिष्ठ नेता डा0 श्यामनरायन सिंह, सुरेश शर्मा, रामकृपाल उपाध्याय, राजेश सिंह महुवारी, श्रीराम ,, बृजेश दूबे, विनय गुप्ता, सुनील मिश्रा, पवनदेव त्रिपाठी, विनम्रसेन सिंह, आदर्श शुक्ला, विक्रम सिंह पटेल, अशोक सिंह सहित अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment