हुनर समर कैम्प में चित्रकला प्रतियोगिता आजमगढ़। पर्यावरण के प्रति बच्चों को सचेत करने के उद्देश्य से हुनर समर कैम्प में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण के लिए उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराया गया। हुनर संस्थान द्वारा 25 मई से 15 जून तक बन्धन प्वाईण्ट मैरेज हाल आराजीबाग एवं आप्टेक कम्प्यूटर सेण्टर रैदोपुर में 20 दिवसीय समर कैम्प चलाया जा रहा है। संस्थान रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने बताया कि नवोदित प्रति•ााओं के अन्दर छिपे हुए उनके हुनर को निखारने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही उनको सामाजिक बुराईयों से आगाह किया जा रहा है ताकि वे इनसे दूर रहे। इसी के तहत् आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षित करने का संकल्प दिलाया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के अन्तर्गत विजयी प्रति•ाागियों को विकास वर्मा ने पुरस्कार स्वरूप पेड़ प्रदान किया। चित्रकला में सुचि अग्रवाल ने प्रथम, स्वाती विश्वकर्मा ने द्वितीय एवं तनु विश्वकर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त किया। साँत्वना पुरस्कार सृष्टि बरनवाल तथा खुशी जायसवाल को दिया गया। संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव ने स•ाी विजयी प्रति•ाागियों को उत्तरोतर विकास की बधाई दी । इस अवसर पर चित्रकला क ा निर्णय कृष्णमोहन मोदनवाल ने किया। कैम्प को सुचारू रूप से चलाने में अजय प्रजापति, गौरव मौर्य, शरीफुज्जमा, डा0 शशि•ाूषण शर्मा, अनीता साइलेस, सत्यम शर्मा, कमलेश सोनकर, सपना बनर्जी, मन्टू सहित स•ाी संस्थान सदस्य मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment