मुबारकपुर / आजमगढ़: मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार व राज्यमंत्री ग्रामीण विभाग उत्तर प्रदेश रामदर्शन यादव के नेतृव में शनिवार की दोपहर सठियांव बाज़ार में सपा कार्यालय का उद्घाटन सपा के ज़िला अध्यक्ष व पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व राज्य सभा सांसद नंदकिशोर यादव, और मुबारकपुर नगर सर्राफा व्यापार मण्डल के अध्यक्षसुनील वर्मा के संयुक्त हाथों सम्पन हुआ।
इस अवसर पर सैंकड़ों सपा कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे । कार्यालय उद्घाटन के बाद कार्यालय के सामने विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधिक्त करते हुए सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहाकि 2017 चुनाव का आज से बिगुल बजाकर क्षेत्र के सपा उम्मीदवार व राज्यमंत्री रामदर्शन यादव ने इतिहास रच दिया है आज की भारी भीड़ ने साबित कर दिया कि चुनाव में सपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा मुखिया क्षेत्र के सांसद मुलायम सिंह यादव ने जनपद के विकास के लिए 15 हज़ार करोड़ का पिटारा खोलकर विकास का इतिहास रच दिया है पुरे जनपद में विकास की गंगा बहाने का कार्य चल रहा है। हवलदार यादव ने कहाकि मुबारकपुर में सपा का विधायक भी नहीं फिर भी मुख्यमंत्री जी ने सैंकड़ों करोड़ के विकास कराये चाहे 500 करोड़ की लागत से सठियांव चीनी मिल को चालु कराना हो, मुबारकपुर में बुनकरों के जनकल्याण हेतु 15 करोड़ की लागत से विपणन केंद्र हो, बिजली को सही सुचारू रूप से करने हेतु मलिक सुदनी गांव में 20 करोड़ की लागत से 132 केवी बिजली उपकेन्द्र हो, 5 करोड़ की लागत से मुबारकपुर नगर में रोडवेज़ की स्थापना हो , सड़कों का जाल बिछाना हो, और सठियांव वाया लखनऊ तक फोर लेन सड़क का तोहफा हो सब की सब सपा सरकार की देंन है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि यह सीट जीतकर नया इतिहास रच दें क्यों की इस बार जनपद की दस की दस सीटें सपा को प्राप्त होगी। इस अवसर पर सपा के वरिष्ट नेता व राज्यसभा के पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने कहाकि सपा उम्मीदवार रामदर्शन यादव को क्षेत्र से जिताकर क्षेत्र को और विकास के पथ पर ले जाने का कार्य करें, उन्होंने कहाकि सपा सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया है। पूर्व राज्यसभा सांसद नन्द किशोर यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि गांव गांव पहुंचकर रामदर्शन यादव की जीत सुनिश्चित करें।
इस अवसर मुबारकपुर नगर सर्राफा ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष व पूर्व उप चेयरमैन सुनील वर्मा, पूर्व डायरेक्टर आनंद उपाधयाय, महाप्रधान वीरेंद्र यादव, रामप्रवेश यादव, मौलाना मो अजमल अंसारी, अलीम अख्तर अंसारी, मो सिद्दीक अंसारी सभासद, रेयाज़ अहमद खान प्रधान, डॉ प्रेम प्रकाश यादव, राम प्रातप यादव, आज़ाद खाँ, पराग यादव, वामिक मन्दे, फखर ए आलम मन्दे, लालचन्द यादव बाबू जी, रामदरश यादव, जगदीश सोनकर, अमरचन्द यादव, प्रधान, राजतिलक यादव, अजय सिंह , समेत सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Blogger Comment
Facebook Comment