.

पुलिस ने प्रेमी युगल के परिजनों को समझा कराया विवाह


आजमगढ़। रौनापर थाना पुलिस ने एक प्रेमी युगल की शादी दोनों परिवार की मौजूदगी में कराई। युवक का युवती से काफी दिनों से सम्बन्ध था और आज दोनों की शादी करा दी गयी। मामला रौनापर थाना क्षेत्र के भैसाड़ गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी निवासी प्रकाश साहनी पुत्र सुरेन्द्र साहनी का जिलेके रौनापर थाना क्षेत्र के भैसाड़ गांव में 6 माह पूर्व से अपनी बुआ की लड़की के घर आना-जाना था। इस दौरान उसका गांव की ही सविता साहनी से प्रेम हो गया। जिसके बाद वह बराबर वहां आने-जाने लगा। इस मामले की जानकारी जब गांववालों को हुई तो लोगों ने शादी के लिएदबाव बनाया लड़का तो शादी के लिएतैयार था लेकिन लड़की के पिता शादी केलिए तैयार नही हुए। आज लड़की पक्ष केलोगों ने लड़के को बुलाया और दोनों का मामला थाने पहुंचा जहां पुलिस ने दोनों परिवारों को बुलाया और स्टांप पेपर पर लिखा पढ़ी करवाकर दोनों की शादी करवा दी और प्रेमी अपनी दुल्हन को लेकर चला गया। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment