आजमगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने आज मथुरा में जवाहर बाग़ में हुए हत्याकांड के विरोध में सिविल लाइन्स से पुरानी कलेक्ट्रेट तक जुलुस निकाल कर उत्तर प्रदेशसरकार मुर्दाबाद, अखिलेश यादव मुर्दाबाद, अखिलेश यादव होश में आओ ,मथुरा कांड की सीबीआईजाँच कराओ, आदि नारे लगाते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा की मथुरा में स्थित जवाहर बाग़ में अपनीदर्जनो बेतुकी मांगो जैसे "भारत के संविधान को बदला जाये, भारत में सोने के सिक्के चलाये जाये"आदि को लेकर सैकड़ो अवैध बंदूको, हैण्ड ग्रेनेड व अन्य घातक असलहो के साथ कब्ज़ा जमाये लगभग तीन हज़ार उग्र्रवादियों को हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने निकालने का अभियान छेड़ा तो उत्तर प्रदेश सरकार कह रही है पुलिस तो सिर्फ सुराग लेने गयी थी। यह सरासर उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामी है, हम पूछना चाहते है अखिलेश यादव से आपकी लोकल इंटेलिजेंस यूनिट क्या कर रहीथी। किसने इन माफियाओ को सुचना दी की पुलिस आ रही है।
उन्होंने कहा कि दो साल पहले इस माफियाओ को किसने जवाहर बाग़ में घुसाया, वहा का बिजली कनेक्शन काटने पर किसके इशारो पर तुरंत बिजली जोड़ दी जाती थी। यह सीधे-सीधे उत्तर प्रदेश की सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगो व भू- माफियाओं का गठजोड़ है , 260 एकड़ में फैले जवाहर बाग़ को हड़पने के लिए सपा सरकार के कद्दावर मंत्री भी लिप्त थे। उन्होंने का कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में आज विरोध प्रदर्शन कर इस पूरी घटना की सीबीआई जाँच की मांग, व अखिलेश यादव के इस्तीफ़े की मांग करती है। अगर जल्द मामले की जाँच नहीं शुरू हुई तो वह बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानन्द राय, भाजपा जिला मंत्री विक्रम सिंह पटेल, भाजयुमोगोरखपुर क्षेत्र के कोषाध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव, भाजयुमो जिला मंत्री प्रशांत सिंह, जिला कार्यसमितिसदस्य रवि शंकर राय मोनू, जिला सह संयोजक आई टी सेल अतुल सिंह,नगर उपाध्यक्ष अवनीश राय, राजेन्द्र सोनकर , मण्डल अध्यक्ष धनञ्जय राय मुन्ना, मण्डल अध्यक्ष पल्हनी दिनेश चौहान,जिलासह संयोजक सोशल मीडिया सेल शुभम पाण्डेय रॉकी, वार्ड अध्यक्ष रैदोपुर विपुल मिश्र, वार्ड अध्यक्षसिधारी पूर्वी राघवेंद्र सिंह, वार्ड अध्यक्ष सिधारी पश्चिमी रितेश सिंह, गोपेश्वर सिंह गोपी, अवनीशचतुर्वेदी, सुधीर कुमार, राहुल सिंह, राणा सिंह, अमन राय , रितेश सिंह, अनिमेश पंडित, सर्वेशउपाध्याय, कौशल नाथ राय, सरनजीत सिंह, आदित्य सिंह, किशन पाण्डेय, अजीत पंकज, अंगद,रहमत, अखिलेश ,अक्षय, दीपक, आकाश, सुनील, आशीष व अन्य सैकड़ो भाजयुमो कार्यकर्ताउपस्थित रहें।

Blogger Comment
Facebook Comment