.

पी ए सी कैंपस में 03 दिवसीय योग शिविर प्रारम्भ


आजमगढ़ : पतंजलि योग समिति व युवा भारत ईकाई आजमगढ़ द्वारा  स्वामी रामदेव  के निर्देशानुसार स्वस्थ्य भारत, समृद्धि भारत अभियान के तहत आज से 03 दिवसीय योगशिवर का प्रारम्भ पी0एस0सी0 20 वीं बटालियन हाफिजपुर ग्राम में हुआ। समिति के  जिला संगठन मंत्री शैलेष बर्नवाल व सहयोगी योग प्रशिक्षक जैश्री यादव के द्वारा 08 प्राणायाम, सूर्य नमस्कार के 12 पोज यौगिंग, जौगिंग के 12 पोज, शीर्षासन, हलासन, मयूर आसन, चक्रासन का जवानों को अभ्यास कराया गया।  इस अवसर पर चीफ आफिसर बिक्रमादित्य सचान व मेजर सूबेदा रदयाशंकर राय, आर0 टी0सी0 मेजर अमित कुमार सोनकर ,आई0टी0आई0 अवधराज, रामरतन ,पी0टी0आई0 मेजर बहादुर सिंह, पी0टी0आई0 अभिषेक सिंह, आई0टी0आई0 सुभाष यादव आदि समस्त स्टाफ उपस्थित थे।   

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment