आजमगढ़ : जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर जगनंदन पट्टी के पास शुक्रवार की रात साइकल सवार को बचाने के चक्कर में बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर जगनंदन पट्टी निवासी राजेंद्र राजभर (32) और राहुल राजभर (22) कप्तानगंज बाजार गए और काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों जैसे ही गांव के समीप पहुंचे सामने से आ रहे एक साइकल सवार को बचाने के चक्कर में उनका बाइक असंतुलित होकर विद्युत पोल से जा टकराया। हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे। गंभीर चोट लगने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। लोगों ने इसकी जान
कारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Blogger Comment
Facebook Comment