.

विधायक की बातों को बिजली विभाग ने किया अनदेखी

गांव में विद्युत तार लटक रहा जमीन से तीन फुट ऊपर


दीदारगंज/आजमगढ़। क्षेत्र के खुरसहन खुर्द लोहिया गाँव में पुरानी कोठी के पास आठ रोज से गिरे हैं विद्युत तार जो किसी बड़ी दुर्घटना को निम्ंत्रण देने के इन्तेजार में है।  विद्युत प्रवाहित इन तारों से पशुओं एंव मानव कि कभी भी दुर्घटना हो सकती है। तीन दिन लगातार दीदारगंज विधायक ने मुख्य अभियंता विद्युत विभाग  से बात किया लेकिन हाल ज्यों कि त्यों बना हुआ  है। जब जन प्रतिनीधियों कि नहीं सुनी जा रही है तो आम आदमी कि बात कैसे सुनी जायेगी।  गाँव से गुजरे हुये विधुत तार इतने जर्जर हो गये है कि बार बार टुट कर जमीन पर गिर जाते है। ग्रामीणों ने विधुत विभाग  के इस रवैये से क्षुब्ध हो कर  कहा है कि हम लोग अति शीघ्र दीदारगंज चौक पर चक्का जाम करेगें जिसकी जिम्मेदारी विधुत विभाग की होगी। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment