.

चौहुमुखी विकास को देख विपक्षी घबरा गये है-हवलदार


आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि प्रदेश में जाति.धर्म के नाम पर हिन्दू.मुसलमान ,सिक्ख ,ईसाई को लड़ा कर सामाजिक समरसता को छिन्न भिन्न  करने की साजिश रचने वालों को सपा कार्यकर्ता बेनकाब करें। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में विकास के नये युग का सूत्रपात किया है जिससे नौजवानों ,किसानों ,व्यापारियों ,छात्रों और महिलाओं में नई आशा जगी है। उन्होंने विपक्षी भाजपा  व बसपा पर आरोप लगाया कि प्रदेश में हो रहे चौतरफा विकास से जनता का ध्यान हटाने के लिए यह दल दंगा.फसाद कराने का का षड़यन्त्र कर रहे हैं।  जिसे नाकाम करने के लिए कार्यकतार्ओं को गांव.गांव जनता को जागरूक करने के काम में लग जाना होगा।सपा कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव एवं संचालन महासचिव हरिप्रसाद दूबे ने किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री रामदर्शन यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश में जब से समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है आजमगढ़ विकास के नये युग में प्रवेश किया है। सठियांव में एशिया की सबसे बड़ी चीनी मिल आसवानी की स्थापना से पूर्वांचल के किसानों की तरक्की का नया द्वार खुल गया है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ के विकास के प्रति सजग हैं और एक.एक काम पर नजर रखते हैं। बैठक एमएलसी राकेश कुमार यादव गुड्डू ,विधायक अभयनरायन सिंह पटेल ,आलमबदी ,लालमनि राजभर   ,राजाराम सोनकर ,आर0पी0राय ,शोभनाथ  यादव मिडिया प्र•ाारी व जिला सचिव एसके सत्येन सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment