.

जिस्म फरोशी के शक में पुलिस ने मार छापा



रानी की सराय: आजमगढ़ :  रानी की सराय थाने से चंद कदम दूर पर पौधशाला में चल रहे जिस्म फरोशी के अडडे पर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने छापा मार कर  कर तीन युवती और दो युवक समेत कुल छ:लोगो को हिरासत में लिया । रानी की सराय थाने से चंद कदम दूरी पर एक पौधशाला में काफी दिन से अवैध धंधा चल रहा था। बताते है कि दूर दराज से प्रेमी युगल यहाँ  आते थे। सबसे मजे की बात है कि थाने से चंद कदम दूरी पर यह सब चल रहा था  लें पुलिस  सब कुछ जान कर थी अंजान। आस पास के नागरिक तलाश में थे कि शुक्रवार  को करीब 5 बजे संदिग्ध जोडो को देख कर नागरिको ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुचने में बिलम्ब होने से नागरिको ने बंद घर पर पथराव भी कर दियां था । नागरिको ने फोन से सूचना पुलिस कप्तान को दी। काफी देर बाद मौके पर पहुची पुलिस ने घर से तीन युवतियां और दो युवक को दबोचा। मौके पर पहुंचे पत्रकारों को भी नायब दरोगा ने घुड़की दी और यहा तक कह दिया कि पत्रकार ही दंगा करवाते है। वैसे बात करने पर थानाध्यक्ष ने कहा की यह लोग दम्पति है और ऑर्केस्ट्रा पार्टी में डांस करते हैं।  जाहिर है कि पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में लगी रही। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment