आजमगढ़: जनपद स्तर पर योजना की बैठकों में दिए गए निर्देशों की अवहेलना खंड विकास अधिकारी अतरौलिया केशवकांत यादव को महंगी पड़ी है। शासकीय कार्यप्रणाली में लापरवाही पर सीडीओ ने उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया है। बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत 01 जून 2016 के एमआइएस प्रगति रिपोर्ट के परीक्षण में विकास खंड अतरौलिया में मनरेगा योजनांतर्गत 67 ग्राम पंचायतों में से मात्र 25 ग्राम पंचायत (37 प्रतिशत) में पंजीकृत जाब कार्ड धारक परिवारों को रोजगार की उपलब्धता मस्टररोल निर्गत कराया गया है। 6112 क्रियाशील जाबकार्ड धारक परिवारों में से मात्र 943 जाबकार्डों (15.43 प्रतिशत) की आधार कार्ड फी¨डग के अतिरिक्त योजनान्तर्गत माह मई 2016 तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष भौतिक प्रगति मात्र 17.86 प्रतिशत एवं वित्तीय प्रगति 9.15 प्रतिशत होना पाया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment