ज्ञात होकि एक लाख से अधिक जनसंख्या वाला रेशमी नगरी मुबारकपुर में विशेष कर नगर पालिका कार्यालय से लेकर सब्ज़ी मण्डी,गल्ला मण्डी,छोटी अर्जेंटी,बड़ी अर्जेंटी,अंजुमन रहमानिया रोड,रोडवेज़ चौराहा,कटरा बवाली मोड़,अलीनगर चौराहा,समोधि मार्ग आदि रोड के दोनों किनारे पर लोग नालियों के बाहर तक अतिक्रमण कर लिये हैं। विशेष कर नगर पालिका से लेकर छोटी अर्जेंटी सब्ज़ी मण्डी तक ठेला लगाकर सब्ज़ी फल खुले आम सड़कों पर बेचा जारहा है अगर किसी ठेले वाले व सब्ज़ी बेचने वालों से थोडा किनारे करने को कोई गलती से कह देता है तो वह लोगों से लड़ने पर उतारू हो जाते हैं। ज्ञात हो कि मेन नगर की सड़क मात्र 10 ही फुट चौड़ी है ऊपर से दोनों तरफ सब्ज़ी व ठेला वालों वाले प्रति दिन कब्ज़ा कर लेतें हैं जिससे सड़क दिन प्रतिदिन कम होती जार ही है। अब जो हाल है कि सिर्फ 5 फुट में ही लोगों की गाड़ियां आती जाती हैं। ऐसी स्थिति में यदि चार पहिये की छोटी गाडी या मोटर साईकिल भी आमने सामने आ जाती है तो बाज़ार में भारी जाम लग जाता है । जाम के चलते नगर के आसपास के क्षेत्रों के लोग सामान खरीदने आने वाले लोग भी नगर में आना छोड़ दिये है, वहीँ फुटकर सामान बेचने वाले दुकानदार की आर्थिक स्थिति कमज़ोर होती जा रही है।कई छोटे दुकानदारों ने बताया कि थोक दुकानदारों के यहाँ तो सामान लादने केलिए चार पहिये के वाहन खड़े हो जाते हैं।ऐसी हालत में फुटकर सामान बेचने वाले दुकानदार ग्राहकों का इंतज़ार करते रहते हैं।
नगर की अवाम ने ज़िला प्रशासन एवं नगर पालिका मुबारकपुर से अविलम्ब इस पर कार्रवाई करने की मांग के साथ ही कहा कि नगर में अतिक्रमण को अभियान चलाकर सड़कों को खाली कराया जाये ताकि लोगों को आने जाने की सुविधा हो ।
इस सम्बन्ध में मुबारकपुर नगर विकास मंच के अध्यक्ष हाजी हुमायूँ कबीर अजीज़ी उर्फ़ गोल्डी का कहना है कि ज़िला प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही से नगर में प्रतिदिन जाम की समस्या बनी हुई है आगामी रमजान के दिनों में बाजारों में भीड़ बढ़ेगी तो लोगों को काफी दिक्कत होगी।

Blogger Comment
Facebook Comment