आजमगढ़। बंजर जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना मिलने के बाद थाने पहुंचे प्रधानपति के साथ दरोगा द्वारा बदसलूकी गयी और धारा 151 में चालान भी किया गया। उक्त कार्यवाही से आक्रोशित हो प्रधान संघ के लोग पुलिस अधीक्षक से मिले और न्याय की गुहार लगाई। मामला जिले के रानी की सराय थाने का है।
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय ब्लाक के लक लालधर ग्राम के प्रधानपति मधुसूदन चौहान ग्राम सभा में स्थित 8 बिस्वा बंजर जमीन को ग्राम प्रधान के निर्देश पर लेखपाल के साथ जाकर उक्त बंजर भूमि की नाप करवा रहे थे ताकि ग्राम समाज की जमीन को सुरक्षित किया जा सके और इस जमीन पर कुछ ऐसा बनवाया जाय जो लोगों के उपयोग में आ सके। जब इस बात की जानकारी कतिपय दबंगों को हुई तो वह अवैध निर्माण की नियत से वह वहां ईंट आदि गिराने लगे। इस सम्बन्ध में जब मधुसूदन थाने पर गया। प्रधानपति का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने उक्त व्यक्ति को बुलाया और दोनों लोगों ने आपस में बातचीत की और उसके साथ बदसलूकी करने लगे और उसका धारा 151 में चालान कर दिये। घटना से आक्रशित प्रधान संघ के लोग आज पुलिस अधीक्षक से मिले।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी का कहना है कि प्रधानसंघ के लोग आज उनसे मिले है और अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी को मामले में जांच के आदेश दे दिया गया है।

Blogger Comment
Facebook Comment