आजमगढ़। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकसेठवल गांव के पास बाईक की चपेट में आ जाने से एक अधेड़ की मौतहो गयी। जबकि बाइक पर सवार युवक घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकसेठवल गांव निवासी 65 वर्षीय चन्द्रदेव यादव पालिटेकनिक कालेज से कुछ वर्ष पूर्व अनुचर के पद से सेवा निवृत्त हुए थे। वह बाजार से बच्चों के खाने का सामान खरीदकर पैदल घर जारहे थे। इसी दौरान निजामाबाद से रानी की सराय की ओर तेजी से जा रही बोलेरों ने ओवरटेक को प्रयास करने में बाईक को टक्कर मार दिया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे चन्द्रदेव टक्कर मार दी। जिससे चन्द्रदेव की मौत हो गयी जबकि बाईक सवार निजामाबाद थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी हरेन्द्र (30) घायल हो गया। जिसका उपचार एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक चन्द्रदेव के घर कोहराम मचा हुआ हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment