.

अगवा की गई किशोरी को अपहर्ता गांव के पास छोड़कर फरार

आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र फरिहां बाजार से बीते 26 मई को अगवा की गई 17 वर्षीय किशोरी को अपहर्ता शुक्रवार को तड़के गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने किशोरी को बरामद करते हुए उसे मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा है। फरिहां ग्राम निवासी 17 वर्षीय किशोरी इंटर की छात्रा है। बीते 26 मई को वह अचानक लापता हो गई। पिता की तहरीर पर निजामाबाद थाने की पुलिस ने 29 मई को अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी कि शुक्रवार की सुबह युवती को अगवा करने वाले चार युवक उसे फरिहां बाजार के पास छोड़कर फरार हो गए। इस बात की जानकारी होने पर पुलिस ने किशोरी को अपने कब्जे में ले लिया और उसे महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया। परीक्षण के बाद पीड़िता को शहर कोतवाली स्थित महिला थाने लाया गया। जहां पीड़िता से पूछताछ की जा रही है। परिजन भी महिला थाने पहुंच गए हैं। इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment