जीयनपुर (आजमगढ़) : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बरनापुर गांव में गुरुवार की रात करीब 11 बजे विद्युत शार्टसर्किट के चलते लगी आग से तीन परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। अग्निशमन कर्मियों व ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। इस घटना में लगभग पांच लाख की क्षति आंकी गई है। बरनापुर गांव निवासी नंदलाल राम व विश्राम राम दोनों सगे भाइयों के कच्चे मकान में विद्युत शार्टसर्किट के चलते लगी आग फैली और पडोसी भोला राम की गृहस्थी को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसकी सूचना गांव के प्रधान ने फायरब्रिगेड को दी। देररात करीब 12 बजे फायरबिग्रेड कर्मी मौके पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
Blogger Comment
Facebook Comment