आजमगढ़। नगर के पार्को व घाटो की दुर्दशा की तरफ नगर पालिका व जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के क्रम में तमसा बचाओ आंदोलन ने शुक्रवार को ठंडी सड़क स्थित स्वर्ण जयंती पार्क की बदहाली के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ओमप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। तमसा बचाओं आन्दोलन के संयोजक डा0 सुजीत ने पार्क की बदहाली के संबंध में ज्ञापन सींचते हुए अपील की कि पार्क के झूले जर्जर है तथा पार्क में प्रकाश पेयजल सुरक्षा व सफाई की समुचित व्यवस्था नही है। उन्होनें पार्क में यदि हरित पट्टी बनाने की भी मांग की अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पार्क का रखरखाव नगर पालिका परिषद अधीन नही है। तथा इसके लिए संबंधी विभाग से बात चीत की जाएगी।
इस मौके पर डा0 सुजीत भूषण , अभय यादव, रामाज्ञा यादव, आनन्द सिंह, अरविन्द सिंह, डा0 शिवानन्द यादव, अरविन्द श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।



Blogger Comment
Facebook Comment