आजमगढ़। जनपद के महराजगंज थाने पर मारपीट के एक मामले का मुकदमा दर्ज कराने हेतु 13 सौ रूपये पुलिस कर्मियों द्वारा मांगे जाने की शिकायत थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासिनी ने परिजनों के साथ जिला मुख्यालय पर आकर शुक्रवार को पुलिस कप्तान से लिखित शिकायत करते हुए सु संगत धारा मुकदमा पंजीकृत करा कर अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगायी ।
पीड़िता पूनम देवी ने बताया कि उसके गांव के कार्तपय दबंगों लोगों ने उसके परिवार की महिला चनौती देवी को 17 मई को बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया । महराजगंज थाने पर पीड़ितजन मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने गये तो उन्हें डांट फटकार व गाली देते हुए भगा दिया । पीड़ित परिवार ने एस0पी0 ग्रामीण को वारदात सम्बन्धी प्रार्थना पना दिया । उनके निर्देश के बाद भी थाने में मुकदमा दर्ज नही हुआ और प्राथमिकी दर्ज करने हेतु 1300 रूपये मांगे गये । असमर्थता जाहिर करने पर उन्हें पुन: थाने से भगा दिया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस कप्तान से गुहार लगायी है देखना है कि स्थानीय पुलिस सक्रिय हो अपना कर्तव्य निभाती है या नही ।

Blogger Comment
Facebook Comment