आजमगढ़। पूर्व सांसद व भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार से बर्खास्त मंत्री बलराम यादव को समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का खुला आफर दे दिया है, पूर्व सांसद ने कहा कि अगर बलराम यादव बीजेपी में शामिल होते हैं तो पार्टी हाईकमान से टिकट दिलाकर विधायक बनवाऊंगा और 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रदेश में सरकार बनने पर खुद का त्याग करके कैबिनेट मंत्री भी बनवाऊंगा। रमाकांत यादव ने यह बातें आज अपने आजमगढ़ के परानापुर स्थित आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होनें कहा कि जिस तरह से बलराम यादव को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार से बर्खास्त किया यह बलराम यादव का नही बल्कि पूरे पूर्वाचल का अपमान है। इसके बाद भी बलराम यादव जी ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि मुलायम सिंह यादव उनके अभिभावक ही नही उनके पिता भी है यह कहते समय उनकी आंख से आंसू बहाना शुरू हो गया। यह बात उन्हें ठीक नहीं लगी और उन्होंने श्री यादव से मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। रमाकांत यादव ने कहा कि सपा से मुझे भी हटाया गया था मेरा भी टिकट कटा था लेकिन मैनें परवाह नहीं की। कहा आजमगढ़ का होने के कारण बलराम यादव मेरे बड़े भाई हैं और मेरे रहते उन्हें हताश होने की जरूरत नहीं है।उन्होंने कहा की बलराम यादव के साथ जो व्यवहार किया गया है वह पूर्वांचल की जनता का अपमान है। रामकांत यादव ने कहा कि बलराम यादव आत्मबल मजबूत कर भाजपा ज्वाइन करें वह अपने बड़े नेताओं से बात करके उनको बड़ा पद दिलायेगे और अगर हमारी सरकार 2017 में बनती है तो वह उन्हें केबिनेट मंत्री भी बनवायेंगे। र
Blogger Comment
Facebook Comment