आजमगढ़ : बाबा भवर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित 9 दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का बुधवार देर शाम मुख्य अतिथि डा० जे एन सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया ! अयोध्या से पधारे युवा संत प्रेम मूर्ति सर्वेश जी महाराज का माल्यार्पण कर बिपिन कुमार सिंह डब्बू ने किया। संगीतमयी श्री राम कथा के प्रथम दिन सर्वेश जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन हमें कई जन्मों के उपरांत प्राप्त होता है और बिना ईश्वर की कृपा के यह जीवन व्यर्थ है बिना संत व सत्संग के ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती अगर आपको संत का साथ न मिले तो सद ग्रंथ को अपनाना चाहिए इसके अध्ययन से ज्ञान की प्राप्ति होती है सत ग्रंथ से भी वही ज्ञान प्राप्त होता है जो एक संत से जब तक ईश्वर की कृपा नहीं होगी तब तक आपको कथा श्रवण करने का अवसर भी प्राप्त नहीं हो सकता क्योंकि सब उसकी इच्छा पर ही निर्भर है भगवान की भक्ति का कोई समय नहीं होता नहीं होता जब जागो तभी सवेरा उन्होंने कहा कि जीवन में नियम का भी होना नितांत आवश्यक है दुनिया में कोई भी काम असंभव नहीं है बस मन में दृढ संकल्प होना चाहिए एक कथा के माध्यम से उन्होंने बताया कि ईश्वर हर जगह विद्यमान है वह हमारे द्वारा किए गए हर अच्छे बुरे कार्य को देख रहा है इसलिए हमें सदा अच्छे ही कार्य करने चाहिए ! परमात्मा तो प्रेम का भूखा है उसे और कुछ नहीं चाहिए वह आपकी सच्ची श्रद्धा और भक्ति को ही जानता है जैसे हवा को देखा नहीं जा सकता ठीक उसी प्रकार परमात्मा को भी देखा नहीं जा सकता जैसे हवा हमें महसूस होती है उसी प्रकार ईश्वर को भी अंतर्मन से महसूस करना चाहिए वह सदा हमारे आस-पास ही रहता है उन्होंने कहा कि बाबा तुलसीदास जी ने श्री रामचरितमानस को सात सात कांडों में रचा है हमारे जीवन में सात का बड़ा ही महत्व है श्री रामचरितमानस की चौपाई अमृत समान है मनुष्य को चाहिए कि प्रतिदिन रामायण की पांच से सात चौपाई अवश्य पढ़े ! सर्वेश जी महाराज ने कहा कि आज का मानव नशे का आदि होता जा रहा है जब मनुष्य का शरीर नशा ग्रस्त हो जाता है तो उसे अच्छे बुरे का पता नहीं रहता इसलिए नशे से दूर रहना चाहिए और उसका परित्याग करना चाहिए सदा प्रभु का स्मरण करना चाहिए तभी यह जीवन सफल व सार्थक हो सकता है! कथा से पूर्व राजेश रंजन व उनके साथियों ने देवी गीतों से खूब समा बांधा ! इस अवसर पर मुख्य रुप से राजू सिंह ,जितेंद्र सिंह, इंदल उपाध्याय ,गिरधारी ,अनिल सिंह मामा, डॉ दिनेश शर्मा, रामप्रीत मिश्रा सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment